सीतापुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ, 21.41 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में नोडल अधिकारी आरकेएसके डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में नोडल अधिकारी आरकेएसके डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 1,356 बच्चों के सापेक्ष उपस्थित 965 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत जनपद के 5,735 विद्यालयों और 4,232 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुल 21,41,900 बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजकुमार, जिला समन्वयक किशोर स्वास्थ्य शिवाकान्त, डीईआईसी मैनेजर डॉ. सीमा कसौधन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शानू कुमार वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र मिश्रा सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि 10 अगस्त को विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों को 14 अगस्त 2026 को मॉपअप दिवस पर एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)