सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए श्रद्धा के फूल

मुख्यमंत्री ने मेरठ में श्रावण मास की दशमी तिथि में कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन कर आस्था को दिया सम्मान

Aug 08, 2026 - 21:44
0 0
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए श्रद्धा के फूल
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए श्रद्धा के फूल

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए श्रद्धा के फूल

-मुख्यमंत्री ने मेरठ में श्रावण मास की दशमी तिथि में कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन कर आस्था को दिया सम्मान

-हेलिकॉप्टर से किया कांवड़ मार्ग का अवलोकन, प्रशासन को दिए कांवड़ियों की नियमित सुरक्षा-सुविधा के निर्देश

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की दशमी तिथि में भोलेबाबा के भक्तों पर श्रद्धा के पुष्प बरसाए। गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले मेरठ के सांसद अरुण गोविल समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने आस्था को सम्मान देते हुए शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। इसके साथ ही पूरे कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर कांवड़ यात्रियों के ‘हर-हर, बम-बम’ के उद्घोष से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक व राष्ट्रीय एकता और समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से समस्त शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भोलेबाबा के भक्तों की श्रद्धा को नमन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की नियमित सुरक्षा, सम्मान, सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

चारों ओर ‘हर-हर बम-बम’ की गूंज 

पवित्र गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने निकले कांवड़ यात्रियों द्वारा हर-हर बम-बम की गूंज से समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोले के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें अहसास कराया कि यह आस्था का सम्मान करने वाली सरकार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User