नगर पालिका बोर्ड बैठक बनी अखाड़ा

सांसद की मौजूदगी में सभासद प्रतिनिधि जहीर ने अध्यक्ष पर हमले का किया प्रयास

Sep 11, 2026 - 19:30
Updated: 17 days ago
0 12
नगर पालिका बोर्ड बैठक बनी अखाड़ा
नगर पालिका बोर्ड बैठक बनी अखाड़ा

नगर पालिका बोर्ड बैठक बनी अखाड़ा

सांसद की मौजूदगी में सभासद प्रतिनिधि जहीर ने अध्यक्ष पर हमले का किया प्रयास

नजूल विवाद की पुरानी तल्खी फिर आई सामने, खैराबाद पालिका की बैठक में गरमाया माहौल

अध्यक्ष प्रतिनिधि बोले बोर्ड बैठक केवल था ‘बहाना अध्यक्ष महोदया थीं, असली निशाना 

गुरप्रीत सिंह सीतापुर

सीतापुर/खैराबाद नगर पालिका परिषद खैराबाद की बोर्ड बैठक शुक्रवार को उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गई, जब बैठक में सीतापुर सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी के बीच एक कमालसराय सभासद प्रतिनिधि जहीर अपनी सीट से उठकर अध्यक्ष की टेबल की ओर बढ़ने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बैठक का माहौल गरमा गया और कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों में असहजता की स्थिति पैदा हो गई।

बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा-परिचर्चा का दौर चल रहा था। इसी दौरान कमाल सराय से सभासद प्रतिनिधि अचानक अपनी सीट से उठे और अध्यक्ष की ओर बढ़ने लगे। सांसद की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम ने पालिका की अंदरूनी राजनीति को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया।

नजूल कार्रवाई के बाद से बढ़ी थी तल्खी 

नगर पालिका की राजनीति में इस घटनाक्रम को पूर्व में हुई नजूल संबंधी कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि नजूल भूमि को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कुछ सभासदों के नाम भी सामने आए थे। प्रशासन की कार्रवाई के बाद से पालिका अध्यक्ष और कुछ सभासदों के बीच मतभेद की चर्चाएं लगातार सामने आती रही हैं।

इसी पुरानी तल्खी के बीच बोर्ड बैठक में अचानक पैदा हुआ तनाव कई सवाल खड़े कर गया। खास बात यह रही कि जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, उस समय सीतापुर सांसद राकेश राठौर स्वयं बैठक में मौजूद थे।

अभिषेक गुप्ता का तीखा हमला—‘यह साजिश है’

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने पूरे घटनाक्रम को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर पालिका अध्यक्ष को निशाना बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे कुछ लोगों की साजिश बताते हुए कहा कि अध्यक्ष और उनका परिवार किसी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

अभिषेक गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों को रोकने की कोशिश करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की है और विकास की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘हम न दबने वाले हैं और न विकास के मुद्दे पर पीछे हटने वाले हैं।’

सांसद की मौजूदगी में उठे सवाल

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि जब बोर्ड बैठक में स्वयं सांसद मौजूद थे और अध्यक्ष महोदया उनसे बातचीत कर रही थीं, उसी दौरान किसी सभासद प्रतिनिधि का अचानक अध्यक्ष की टेबल की ओर बढ़ना बैठक की गरिमा और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है। वही अगर पुलिस की सक्रियता न होती तो आज कोई भी घटना घट सकती थी इनका उद्देश्य केवल अध्यक्ष की हत्या करना था इसी उद्देश्य से यह उठकर आया था परंतु पुलिस की सक्रियता से आज बहुत बड़ा हादसा टल सका ।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User