कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लौटी मुक्केबाजी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय मुक्केबाजी दल एवं भारतीय मुक्केबाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार का नई दिल्ली में भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 4 अगस्त 2026। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत लौटे भारतीय मुक्केबाजी दल एवं भारतीय मुक्केबाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार का आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं प्रमोद कुमार का पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया। उपस्थित खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं मुक्केबाजी परिवार के सदस्यों ने पूरी टीम का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजी दल के शानदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है और विश्व मुक्केबाजी में भारत की बढ़ती ताकत को एक बार फिर सिद्ध किया है। इस उपलब्धि ने देश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा प्रदान की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)