जमीन विवाद में फायरिंग का मामला: 10 आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद
महोली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, घटनास्थल से दो खोखे और आठ बांस के डंडे बरामद किए हैं।
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। महोली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, घटनास्थल से दो खोखे और आठ बांस के डंडे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कैमहरा निवासी वादिनी का विपिन बाजपेयी पक्ष से कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एसडीएम महोली द्वारा कुर्रा-बंटवारा किए जाने के बाद भी विवाद बना हुआ था। आरोप है कि 9 अगस्त को वादिनी के घर पहुंचकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से विवाद किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आरोपियों पर वादिनी के सोलर प्लांट को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है।
मामले में महोली थाने में मु0अ0सं0 305/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पतन्जल अवस्थी और विपिन बाजपेयी के कब्जे से एक-एक 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों में पतन्जल अवस्थी, विपिन बाजपेयी, सुरेश चन्द्र, रमापन, प्रासो, शिवभगवान अवस्थी, कमलेश बाजपेयी, अंकित दीक्षित, प्रमोद दीक्षित और अंकित कुमार अवस्थी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
कार्रवाई एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ महोली नागेन्द्र चौबे के नेतृत्व में महोली पुलिस टीम ने की। घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त कई दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)