सीमा विवाद में 4 घंटे नदी में तैरती रही लाश, पुलिस करती रही माथापच्ची

नैमिषारण्य और बेनीगंज पुलिस के बीच उलझा सीमा का पेंच, नायब तहसीलदार व राजस्व टीम ने कराया निस्तारण

Aug 11, 2026 - 16:27
0 0
सीमा विवाद में 4 घंटे नदी में तैरती रही लाश, पुलिस करती रही माथापच्ची
सीमा विवाद में 4 घंटे नदी में तैरती रही लाश, पुलिस करती रही माथापच्ची

सीमा विवाद में 4 घंटे नदी में तैरती रही लाश, पुलिस करती रही माथापच्ची

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

नैमिषारण्य और बेनीगंज पुलिस के बीच उलझा सीमा का पेंच, नायब तहसीलदार व राजस्व टीम ने कराया निस्तारण

सीतापुर/नैमिषारण्य। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हरदोई जनपद की सीमा से सटे बेलहरी गांव के पास हथियाघाट पर नदी में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बहता मिला। मृतक के सिर पर खून के गहरे निशान थे और शव सफेद कपड़े व डोरी से बंधा हुआ था। युवक लाल रंग की चेक शर्ट और लोअर पहने था। शव की हालत देखकर हत्या कर नदी में फेंके जाने की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर नैमिषारण्य (सीतापुर) और बेनीगंज (हरदोई) थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव किस थाना क्षेत्र में है, इसे लेकर सीमा विवाद खड़ा हो गया। दोनों थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर काफी देर तक उलझी रही। इस दौरान करीब चार घंटे तक शव नदी में ही तैरता रहा।

मामला नहीं सुलझने पर मौके पर नायब तहसीलदार, लेखपाल समेत मिश्रिख और हरदोई की राजस्व टीमों को बुलाया गया। अधिकारियों ने मौके पर नक्शा खुलवाकर सीमा की स्थिति स्पष्ट करने के लिए नाप-जोख कराई। राजस्व टीम की जांच के बाद क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति साफ हुई और शव को नदी से बाहर निकलवाया गया।

थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि सीमा को लेकर प्रारंभ में कुछ असमंजस की स्थिति बनी थी, जिसे राजस्व कर्मियों ने मौके पर स्पष्ट कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों और मृतक की पहचान की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User