चेक पोस्ट का गेट तोड़ नेपाल भागने वाले ऑल्टो चालक का नहीं लगा सुराग 

चेक पोस्ट का गेट तोड़ नेपाल भागने वाले ऑल्टो चालक का नहीं लगा सुराग 

Aug 10, 2026 - 19:35
0 0
चेक पोस्ट का गेट तोड़ नेपाल भागने वाले ऑल्टो चालक का नहीं लगा सुराग 
चेक पोस्ट का गेट तोड़ नेपाल भागने वाले ऑल्टो चालक का नहीं लगा सुराग 

 चेक पोस्ट का गेट तोड़ नेपाल भागने वाले ऑल्टो चालक का नहीं लगा सुराग 

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना कारित करने वाले ऑल्टो कार चालक का कोई सुराग नहीं लगा है l आल्टो कार चालक ने सुरक्षा जांच से गुजरने से इनकार करते हुए फिल्मी अंदाज में चेक पोस्ट का गेट तोड़कर नेपाल की ओर भाग गया था l घटना के बाद सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था l 

जानकारी के अनुसार, रूपईडीहा स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एक ऑल्टो कार को नियमित जांच के लिए बीते रविवार को चेक पोस्ट पर रोका था। बताया जाता है कि चालक बिना किसी जांच प्रक्रिया के सीधे नेपाल में प्रवेश करना चाहता था। जब सुरक्षा एजेंसियों ने उसे निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए दबाव बनाया तो उसने वाहन को तेज गति से आगे बढ़ा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने चेक पोस्ट पर लगे सुरक्षा गेट को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए और नेपाल सीमा की ओर भाग निकला। मौके पर मौजूद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) के अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक सुरक्षा घेरे को धता बताते हुए फरार होने में सफल रहा।

घटना ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस प्रकार चालक ने सुरक्षा जांच से बचते हुए गेट तोड़ा और सीमा पार करने मे सफल रहा, उससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क तो हो गयी किन्तु जाँच पद्धति पर प्रश्न चिन्ह लगने से नहीं रोक सकी l आशंका जताई जा रही है कि मामले के पीछे कोई अन्य उद्देश्य भी हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

घटना के संबंध में कंसल्टेंट सिक्योरिटी द्वारा रूपईडीहा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, चेक पोस्ट पर उपलब्ध रिकॉर्ड तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है l 

पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा दोषी चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User