सीतापुर में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में 13 वर्षीय किशोर की मौत, एक युवक घायल

सीतापुर में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में 13 वर्षीय किशोर की मौत, एक युवक घायल

Aug 10, 2026 - 19:26
0 3
सीतापुर में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में 13 वर्षीय किशोर की मौत, एक युवक घायल

सीतापुर में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में 13 वर्षीय किशोर की मौत, एक युवक घायल

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के पुराने सीतापुर स्थित कमेला दुर्गापुर्वा इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में 13 वर्षीय किशोर अयान उर्फ गोपी की मौत हो गई, जबकि उसका 30 वर्षीय चचेरा भाई दानिश गंभीर रूप से घायल है।

परिजनों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत इलाके के एक गेम पार्लर में बच्चों के बीच हुए झगड़े से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद सलीम के दो लड़कों ने अयान के साथ मारपीट की। परिवार द्वारा विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया और दोबारा हुए झगड़े में चाकू से हमला कर दिया गया।

हमले में अयान उर्फ गोपी पुत्र आजाद और उसका चचेरा भाई दानिश पुत्र नईम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अयान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और परिजनों से जानकारी ली। घायल दानिश का उपचार जारी है।

वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User