रेउसा में 150 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह में गूंजे मंगलगीत
140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक ज्ञान तिवारी समेत अधिकारी रहे मौजूद
रेउसा में 150 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह में गूंजे मंगलगीत
140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक ज्ञान तिवारी समेत अधिकारी रहे मौजूद
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को विकासखंड रेउसा के सामने स्थित खेल मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छह विकासखंडों के कुल 150 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
कार्यक्रम में रेउसा के 54, बेहटा के 20, सकरन के 21, रामपुर मथुरा के 33, लहरपुर के 21 और बिसवां के एक जोड़े ने विवाह किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
समारोह में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को शासन की योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराई गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा 64 हजार रुपये कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। आयोजन पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इस प्रकार योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)