महोली में जमीन विवाद पर 25 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप

 डीसीएम में सवार होकर पहुंचे दबंग; कई हिरासत में

Aug 09, 2026 - 17:07
0 16
महोली में जमीन विवाद पर 25 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप
महोली में जमीन विवाद पर 25 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप
महोली में जमीन विवाद पर 25 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप

महोली में जमीन विवाद पर 25 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप

 डीसीएम में सवार होकर पहुंचे दबंग; कई हिरासत में

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े करीब 25 राउंड फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे अढ़ौरी बाईपास मोड़ (गाजीपुर बाजार) के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पीड़िता शोभना शुक्ला पत्नी मुनीश के मुताबिक वह मूल रूप से महोली कोतवाली क्षेत्र के देवैरिया गांव की निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में अढ़ौरी बाईपास पर करीब 19 बिसुआ जमीन खरीदी थी। जमीन के कुछ हिस्से पर उनका मकान बना हुआ है, जबकि शेष जमीन पर उनका कब्जा बताया गया है।

शोभना का आरोप है कि कैमहरा गांव के एक पक्ष ने वर्ष 2022 में इसी जमीन का बैनामा करा लिया था। करीब दो माह पहले महोली तहसील द्वारा उनके पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बावजूद कुछ दबंग और रसूखदार लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।

डीसीएम में सवार होकर पहुंचे करीब 40 लोग

आरोप है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे करीब 40 लोग डीसीएम में सवार होकर लाठी-डंडों और असलहों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजे पर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। घटना के समय शोभना घर पर अकेली थीं, जबकि उनके पति और बच्चे देवैरिया गांव में थे।

शोभना के अनुसार हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि महिला को कमरे से बाहर निकालकर उसकी हत्या कर दो, जमीन का विवाद हमेशा के लिए खत्म कर दो। करीब 25 राउंड फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाईपास पर यातायात भी कुछ देर प्रभावित रहा।

पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही महोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन लाठी-डंडे बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय के अनुसार महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग में प्रयुक्त असलहों तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User