कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर  मौ. साजिद रशीदी के खिलाफ प्राथमिकी

-मौलाना ने मानसिक संतुलन’’ खो दिया है, उन्हें आगरा के मानसिक चिकित्सालय भेज दिया जाना चाहिए : मंत्री कपिल देव

Aug 08, 2026 - 22:45
0 0
कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर   मौ. साजिद रशीदी के खिलाफ प्राथमिकी

कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर 

मौ. साजिद रशीदी के खिलाफ प्राथमिकी

-मौलाना ने मानसिक संतुलन’’ खो दिया है, उन्हें आगरा के मानसिक चिकित्सालय भेज दिया जाना चाहिए : मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने कांवड़ियों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में धार्मिक नेता एवं ‘ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन’ के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि हिंदू कार्यकर्ता नरेंद्र पवार की शिकायत पर दिल्ली निवासी मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हिंदू संघर्ष समिति के प्रभारी नरेंद्र पवार की शिकायत के अनुसार, मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे धर्म का अपमान हुआ और हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं। मामले को लेकर नरेंद्र पवार के नेतृत्व में हिंदू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मौलाना साजिद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौलाना साजिद के कथित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान सामाजिक सद्भाव के लिए हानिकारक है। अग्रवाल ने मौलाना साजिद के बारे में कहा कि उन्होंने अपना ‘’मानसिक संतुलन’’ खो दिया है और उन्हें आगरा के मानसिक चिकित्सालय भेज दिया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User