37वें संकुल स्तरीय खेल समारोह में आनंदी देवी विद्या मंदिर का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना

37वें संकुल स्तरीय खेल समारोह में आनंदी देवी विद्या मंदिर का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना

Aug 09, 2026 - 17:27
0 1
37वें संकुल स्तरीय खेल समारोह में आनंदी देवी विद्या मंदिर का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना

37वें संकुल स्तरीय खेल समारोह में आनंदी देवी विद्या मंदिर का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। विद्या भारती द्वारा संचालित सीतापुर संकुल का 37वां संकुल स्तरीय खेल समारोह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में संकुल के 14 विद्यालयों से 128 बालक और 56 बालिकाओं समेत कुल 184 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

चार वर्गों—शिशु, बाल, किशोर और तरुण—में बालक एवं बालिका वर्ग की 100 से अधिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर बिसवां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाल, किशोर और तरुण वर्ग में आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीतापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

संपूर्ण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतापुर ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में वंश शुक्ला, प्रगति मिश्रा, यश यादव, दीपांशी, अभय कुमार, देवांश राज, रौनक राजपूत, अनमोल, श्रेया, दिव्या वर्मा और वंशिका पाल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सफलता हासिल की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्युत विभाग के अवर अभियंता नीरज पटेल रहे। जिला व्यायाम योग शिक्षक राज शर्मा, पर्यवेक्षक प्रदीप द्विवेदी, विद्यालय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्निहोत्री, प्रबंधक श्रीराम रस्तोगी, संकुल प्रमुख राम निवास सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ भविष्य में बड़ी उपलब्धियों का आधार बनते हैं। विजेता छात्र-छात्राएं अब प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User