मछरेहटा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, दो चोर दबोचे; तमंचे और चोरी का माल बरामद
सीतापुर के मछरेहटा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस और चोरी का सामान बरामद होने की बात सामने आई है।
मछरेहटा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, दो चोर दबोचे; तमंचे और चोरी का माल बरामद
ट्यूबवेलों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, तमंचे और चोरी का सामान बरामद
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। मछरेहटा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और अवैध शस्त्र बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर समरसेबल पंप, समरसेबल सेट, पंखा, कॉपर तार, केबल और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों के पास से 12 बोर के दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के नेतृत्व में की गई। मछरेहटा पुलिस टीम ने कमलेश पुत्र बलराम निवासी पैंदापुर रघुनाथपुर थाना मछरेहटा और बृजकिशोर पुत्र रामकुमार निवासी बमहेरा थाना कमलापुर को बहादुरपुर नहर पुलिया के पास तहरापुर जाने वाली पक्की सड़क के समीप से गिरफ्तार किया।
खेतों और ट्यूबवेलों की करते थे रेकी
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में किसानों के खेतों और ट्यूबवेलों की रेकी कर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस का दावा है कि बरामद सामान ग्राम बीहट बीरम, हिसामपुर जकरिया और रघुनाथपुर से चोरी किया गया था।
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो हथौड़ी, तीन छेनी, पेचकश, दो प्लास, तीन वायर कटर, ग्लाइंडर मशीन, सात ब्लेड, समरसेबल पंप, समरसेबल सेट, समर पंखा, कॉपर तार करीब एक किलो, करीब 12 मीटर सफेद केबल, काले रंग की करीब पांच-पांच मीटर की दो केबल, करीब दो मीटर काला-लाल केबल, दो 12 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। मोटरसाइकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 226/26 के तहत धारा 317(2) बीएनएस और धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक इरशाद अहमद, गजेन्द्र राम खरवार, कलीम अहमद समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)