भारी बारिश के चलते कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी, बीएसए ने जारी किया आदेश

भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित की गई है। बीएसए ने विद्यालयों को आदेश जारी कर आवश्यक निर्देश दिए।

Sep 25, 2026 - 17:21
0 1
भारी बारिश के चलते कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी, बीएसए ने जारी किया आदेश

भारी बारिश के चलते कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी, बीएसए ने जारी किया आदेश

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।

छात्रों की छुट्टी, शिक्षक आएंगे स्कूल

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व की तरह विद्यालय पहुंचकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के कारण जलभराव और आवागमन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User