*डीजे की धुन पर गूंजा ‘बोल बम’, अयोध्या धाम को निकली भव्य कांवड़ यात्रा*

*डीजे की धुन पर गूंजा ‘बोल बम’, अयोध्या धाम को निकली भव्य कांवड़ यात्रा*

Aug 08, 2026 - 21:39
0 0
*डीजे की धुन पर गूंजा ‘बोल बम’, अयोध्या धाम को निकली भव्य कांवड़ यात्रा*

*डीजे की धुन पर गूंजा ‘बोल बम’, अयोध्या धाम को निकली भव्य कांवड़ यात्रा*

भारत भूषण मिश्रा पत्रकार सुल्तानपुर

सुलतानपुर। शनिवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर धमौर कुड़धाम से अयोध्या धाम स्थित बाबा नागेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए भव्य कांवड़ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। डीजे और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में फलाहारी मौनी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कांवड़ यात्रा धमौर, अलीगंज बाजार, सरैया पूरे बिशेन होते हुए मिठनेपुर पहुंची। यहां ग्राम प्रधान राम मूर्ति दुबे के नेतृत्व में ग्राम सभा के लोगों ने गोसाईं वीर बाबा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण कराया।

इसके बाद कांवड़ यात्रा जब मिठनेपुर से वलीपुर की ओर रवाना हुई तो वलीपुर पुलिस चौकी की सीमा से ही पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रा के साथ मुस्तैद हो गए। पुलिस की मौजूदगी में कांवड़ यात्रा वलीपुर बाजार होते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं के उत्साह और जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User