कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है।

भारतीय खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर Boxing Federation of India (BFI) के Administration Head श्याम अवस्थी और उनके साथियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Aug 03, 2026 - 18:55
0 0
 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है।
 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है।

बाराबंकी। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है। भारतीय खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर Boxing Federation of India (BFI) के Administration Head श्याम अवस्थी और उनके साथियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्याम अवस्थी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

श्याम अवस्थी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोचों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रहलाद कनौजिया, विजय नाग, समाजसेवी आलोक साहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User