वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बिजली गुल होने पर जनरेटर तक नहीं
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बिजली गुल होने पर जनरेटर तक नहीं
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, बिजली गुल होने पर जनरेटर तक नहीं
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का सोमवार को निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन के निर्देश पर सचिव आलोक यादव ने वन स्टॉप सेंटर-प्रथम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर के अनुसार समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, जबकि शेल्टर होम में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सामान्य रूप से सही पाई गई। सचिव ने शेल्टर होम में मौजूद बालिकाओं से बातचीत कर उनकी स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर रखने तथा विशेष रूप से स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आने-जाने वाले लोगों का समय रजिस्टर में सही ढंग से अंकित करने के निर्देश दिए गए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर में संचालित महिला कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वहां उपस्थित अपचारियों को धारा-64 के बयान के लिए समय से न्यायालय ले जाना सुनिश्चित किया जाए।
बिजली गई तो सामने आई बड़ी समस्या
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर-प्रथम में विद्युत आपूर्ति ठप होने की स्थिति में जनरेटर की उपलब्धता नहीं होने की समस्या भी सामने आई। इससे बिजली गुल होने पर सेंटर की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान इस समस्या को गंभीरता से देखा गया।
निरीक्षण के जरिए सेंटर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वहां रह रही बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)