*संतकबीरनगर: मंदिरों में मूर्ति खंडित करने के मामले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक हिरासत में, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा*
थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र में 3 अगस्त को हुई मूर्ति खंडित करने की घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।
*संतकबीरनगर: मंदिरों में मूर्ति खंडित करने के मामले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक हिरासत में, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा*
_*धर्मसिंहवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 मुकदमे दर्ज*
सूरज उपाध्याय जिला ब्यूरो संत कबीर नगर,,
*संतकबीरनगर, 05अगस्त 2026*
जनपद संतकबीरनगर के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र में 3 अगस्त को हुई मूर्ति खंडित करने की घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया है।
*क्या हुआ था मामला*
पुलिस के अनुसार 03.08.2026 को नगर पंचायत धर्मसिंहवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव व अन्य प्रतिमाओं के खंडित होने की सूचना मिली। इसी दिन ग्राम हरैया में माता जी के स्थान पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी शिकायत मिली।
इन दोनों मामलों में थाना धर्मसिंहवा पर मु0अ0सं0 86/2026 व मु0अ0सं0 87/2026, धारा 298 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
*CCTV से पकड़ा गया आरोपी*
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन और एएसपी श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों का विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर प्रेमचंद पुत्र रामदयाल मिश्र, निवासी प्रतापपुर, थाना खलीलाबाद को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदन सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
*पुलिस की अपील*
संतकबीरनगर पुलिस ने कहा है कि जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)