*सूर्य मंदिर मंदरालालपुर में महंत श्री कामता हरि महाराज की सोलहवीं पर उमड़ा जनसैलाब*

श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण*, *संत-महात्माओं और अधिकारियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि*

Aug 05, 2026 - 10:39
0 0
*सूर्य मंदिर मंदरालालपुर में महंत श्री कामता हरि महाराज की सोलहवीं पर उमड़ा जनसैलाब*

*सूर्य मंदिर मंदरालालपुर में महंत श्री कामता हरि महाराज की सोलहवीं पर उमड़ा जनसैलाब*

*श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण*, *संत-महात्माओं और अधिकारियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि*

संवाददाता पवन शर्मा कदौरा जालौन

कदौरा क्षेत्र के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, मंदरालालपुर के पूज्य महंत श्री कामता हरि महाराज के निधन के उपरांत मंगलवार को आयोजित उनकी सोलहवीं श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने महंत जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पावन आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अधिकारियों एवं अतिथियों ने भी महंत श्री कामता हरि महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात सभी ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर दूर-दूर से आए संत-महात्माओं ने नम आंखों से महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन धर्म, सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदरालालपुर के कार्यकर्ताओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने दो दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। मंगलवार प्रातः लगभग 7 बजे से ही कार्यकर्ता मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रद्धालुओं के स्वागत, भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाओं में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़, धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव से सराबोर रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User