सामुदायिक शौचालय केयरटेकर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, डीबीटी से मानदेय भुगतान की उठाई मांग*
ज्ञापन में केयरटेकरों ने मांग की कि उनके मानदेय का भुगतान सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में कराया जाए
*सामुदायिक शौचालय केयरटेकर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, डीबीटी से मानदेय भुगतान की उठाई मांग*
सूरज उपाध्याय जिला ब्यूरो संत कबीर नगर,
#संतकबीरनगर। सामुदायिक शौचालय केयरटेकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी कुमार के नेतृत्व में जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात केयरटेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने "व्यवस्था सुधार अभियान" के तहत जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र भी प्रेषित किया।
ज्ञापन में केयरटेकरों ने मांग की कि उनके मानदेय का भुगतान सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में कराया जाए, ताकि भुगतान में होने वाली देरी और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी कुमार ने कहा कि कई केयरटेकरों का मानदेय लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही जर्जर हो चुके सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, नियमित रखरखाव तथा अन्य व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई।
इस दौरान बड़ी संख्या में सामुदायिक शौचालय केयरटेकर मौजूद रहे और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)