*बाबा तामेश्वरनाथ धाम में चतुर्वेदी परिवार ने किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना के साथ गरीबों में बांटे वस्त्र और नकदी..............*

*बाबा तामेश्वरनाथ धाम में चतुर्वेदी परिवार ने किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना के साथ गरीबों में बांटे वस्त्र और नकदी..............*

Aug 08, 2026 - 00:57
0 0

*श्रावण के पावन शुक्रवार को गूंजा ‘हर-हर महादेव’: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की अगुवाई में हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान............*

संजय उपाध्याय 

*संतकबीरनगर-*: ऐतिहासिक महाभारत कालीन शिव मंदिर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मास के पवित्र शुक्रवार को चतुर्वेदी परिवार की ओर से लोक कल्याण, सुख-समृद्धि और मानवता की रक्षा की कामना को लेकर भव्य रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की अगुवाई में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। परिवार के सदस्यों ने भगवान शिव से समाज में सुख-शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

रुद्राभिषेक में चतुर्वेदी परिवार की नई पीढ़ी ने भी सहभागिता की। सूर्या ग्रुप के युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी और एसआर ग्रुप के युवराज रजत चतुर्वेदी ने परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आहुतियां दीं। इसके बाद आयोजित महाआरती में एबीआरएल शिक्षण संस्थान के एमडी जनार्दन चतुर्वेदी और परिवार के अनुज रत्नेश चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

महाआरती के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा तामेश्वरनाथ’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का पूजन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User