*दो बाइक और फालूदा वाहन की भिड़ंत में दो युवकों की मौ/त, चार घायल, दो की हालत नाजुक*
महुली क्षेत्र के छितही सज्जादनगर तिराहे पर हुआ हादसा*
*दो बाइक और फालूदा वाहन की भिड़ंत में दो युवकों की मौ/त, चार घायल, दो की हालत नाजुक*
सूरज उपाध्याय जिला ब्यूरो संत कबीर नगर,
*महुली क्षेत्र के छितही सज्जादनगर तिराहे पर हुआ हादसा*
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के छितही सज्जादनगर तिराहे पर मंगलवार देर शाम करीब नौ बजे दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित बाइक पास खड़े फालूदा वाहन से जा टकराईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृ/त घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पियारेपुर जोतकला (कलुआपुर) निवासी राम सुंदर (21) पुत्र संतोष कुमार और भिनकीनी खुर्द निवासी अजय (26) पुत्र राम प्रीत को चिकित्सकों ने मृ/त घोषित कर दिया। हादसे में घोरहट निवासी रमेश (15) पुत्र राम मिलन, जगदीशपुर निवासी परमानंद पुत्र शिव रतन, जोगाराजा निवासी उदय मौर्य पुत्र आदित्य मौर्य और जोगाराजा निवासी संध्या घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और राहत-बचाव कार्य कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस कारण हुआ और बाइक की रफ्तार कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)