'यूपी का रावण' बना अनुज त्रिवेदी, पीड़ित महिलाओं ने संपत्ति कुर्क करने की उठाई मांग

अलग-अलग नाम और पहचान बताकर 25 से अधिक शादियां करने तथा महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Aug 05, 2026 - 14:18
0 2
'यूपी का रावण' बना अनुज त्रिवेदी, पीड़ित महिलाओं ने संपत्ति कुर्क करने की उठाई मांग

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। अलग-अलग नाम और पहचान बताकर 25 से अधिक शादियां करने तथा महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए आरोपी के मिश्रिख क्षेत्र स्थित चंद्रावल गांव के पैतृक घर पर मंगलवार को तीन पीड़ित महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि अनुज ने फर्जी पहचान के जरिए उनसे विवाह किया और बाद में नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़िताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. से मिलकर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने और सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, अनुज वैवाहिक विज्ञापनों के माध्यम से संपर्क करता था और खुद को कभी बड़ा कारोबारी तो कभी अन्य नामों से परिचित कराकर विश्वास जीतता था। प्रयागराज की एक महिला ने आरोप लगाया कि उसने "अजय सिंह" बनकर शादी की और करीब आठ लाख रुपये, डायमंड रिंग व सोने के आभूषण ठग लिए। दूसरी पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने 11 लाख रुपये और जेवरात हड़प लिए, जबकि महाराष्ट्र की एक महिला ने उससे 26 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का बेटा प्रखर भी इस पूरे मामले में सहयोग करता था। वहीं चंद्रावल गांव पहुंचने पर आरोपी के रिश्तेदारों द्वारा उनके साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिसकी शिकायत मिश्रिख कोतवाली में दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User