ग्राम पंचायत भिठौरा के आंगनबाड़ी केंद्र सीरगंज प्रथम का हुआ भव्य उद्घाटन-

ग्राम पंचायत भिठौरा के आंगनबाड़ी केंद्र सीरगंज प्रथम का हुआ भव्य उद्घाटन-

Sep 14, 2026 - 18:44
0 0

ग्राम पंचायत भिठौरा के आंगनबाड़ी केंद्र सीरगंज प्रथम का हुआ भव्य उद्घाटन--

गुरप्रीत सिंह सिधौली

 सीतापुर/सिधौली :-ग्राम पंचायत भिठौरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सीरगंज प्रथम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान श्रीमती रिजवाना बानो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी नीतू वर्मा द्वारा किया।

कार्यक्रम में , ग्राम पंचायत सचिव विनीता वर्मा, श्वेता बाजपेई पंचायत सहायक साक्षी यादव सहित आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन से क्षेत्र के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने केंद्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी महोदय के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षण संबंधी सामग्री वितरित की गई जिससे बच्चे प्रफुल्लित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User