वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

शेल्टर होम में सफाई व्यवस्था मिली ठीक, नाश्ते और आपात स्वास्थ्य सुविधा की कमी सामने आई

Sep 24, 2026 - 19:13
0 0
वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

शेल्टर होम में सफाई व्यवस्था मिली ठीक, नाश्ते और आपात स्वास्थ्य सुविधा की कमी सामने आई

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन के निर्देश पर गुरुवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक यादव ने वन स्टॉप सेंटर-प्रथम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। शेल्टर होम में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।

सचिव ने शेल्टर होम में रह रही बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को आने-जाने का समय रजिस्टर में सही तरीके से दर्ज करने और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि वहां उपस्थित अपचारियों को बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए समय से न्यायालय में पेश किया जाए। निरीक्षण में यह बात सामने आई कि आपात स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल उपचार की कोई समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा शेल्टर होम में प्रातःकालीन नाश्ते की व्यवस्था भी नहीं है और सीधे दोपहर में भोजन दिया जाता है। इससे वहां निवासरत अपचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पाक्सो एक्ट पर जागरूकता बैठक

इसी क्रम में पाक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों के संबंध में सेंसेटाइजेशन एवं अवेयरनेस प्रोजेक्ट के तहत दोपहर 1:30 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विषयों पर जागरूकता और कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User