लार के नेमा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला*
14 माह पहले हुई थी शादी, पति करता है गुजरात में नौकरी*
*लार के नेमा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला*
*14 माह पहले हुई थी शादी, पति करता है गुजरात में नौकरी*
सलेमपुर संवाददाता
लार थाना क्षेत्र के ग्राम नेमा में सोमवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के अनुसार घटना से एक रात पहले तक घर में किसी प्रकार के विवाद की जानकारी नहीं थी। सोमवार को जब परिजनों ने कृति राजभर को काफी देर तक कमरे से बाहर न आते देखा तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कृति का शव फंदे से लटका मिला।
मृतका की शिनाख्त कृति राजभर* के रूप में हुई है। कृति मूल रूप से हरखवली गांव की निवासी थीं। वह अपने पिता बीरबल राजभर और दो छोटे भाइयों के साथ मायके में रहती थीं। कृति का विवाह करीब 14 माह पूर्व ग्राम नेमा निवासी राकेश राजभर के साथ हुआ था। पति राकेश राजभर गुजरात में निजी नौकरी करते हैं। मृतका अपने ससुराल में कुछ दिनों तक वृद्ध सास के साथ रही थीं। ससुर सूरज राजभर दिल्ली में रहते हैं। दंपती की कोई संतान नहीं थी।
सूचना पर राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार हरि प्रसाद और हल्का लेखपाल नीतीश सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक राजस्व संबंधी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक सत्यदेव और उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर लौट गई। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा*गया है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से गहन छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)