देवभूमि खेल महोत्सव में जीएम अकादमी का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान*

जनपदस्तरीय खेल महोत्सव में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी*

Aug 04, 2026 - 18:27
0 18
देवभूमि खेल महोत्सव में जीएम अकादमी का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान*

*देवभूमि खेल महोत्सव में जीएम अकादमी का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान*

*जनपदस्तरीय खेल महोत्सव में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी*

,,,,, इरफान अली जिला ब्यूरो देवरिया,,,,,,

सलेमपुर (देवरिया)। नगर पंचायत सलेमपुर स्थित जी एम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने देवभूमि खेल महोत्सव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के 16 से अधिक विद्यालयों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।

जी एम एकेडमी की अंडर-12 बालक कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान, अंडर-17 बालक कबड्डी एवं अंडर-17 बालिका कबड्डी टीमों ने द्वितीय स्थान तथा अंडर-17 बालिका खो-खो टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 की छात्रा नाव्या मिश्रि ने 200 मीटर दौड़ नित्या यादव ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी विजेता खिलाड़ियों को शिल्ड एवं मेडल्स से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

श्री द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच को इस उपलब्धि पर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक सनी प्रताप सिंह, राकेश मिश्र एवं कुदुस के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस सम्मान कार्यक्रम में पी जी कालेज आश्रम बरहज के राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। जी एम एकेडमी में अनेकों क्रिया कलापों के माध्यम से ऐसे प्रतिभाओं को पहचाननें की कोशिश की जाती है और उन्हें समुचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है, यह बहुत ही प्रशंसनीय है। मैं जी एम एकेडमी एवं इस व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं। यही प्रतिभाएं एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, क्षेत्र, माता-पिता सबका नाम रोशन करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 2
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User