*सड़क हादसे में बखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही की मौत*
*सड़क हादसे में बखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही की मौत*
*सड़क हादसे में बखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही की मौत*
संजय उपाध्याय
संतकबीरनगर के बखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत से साथी पुलिस कर्मियों में शोक व्याप्त है।साथी सिपाहियों ने मृतक सिपाही को श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के अनुसार 2025 बैच की महिला सिपाही अमृता सिंह की तैनाती लगभग 5 माह पहले बखिरा थाने पर हुई थी।वह मूलतः टिकावां रौनाही जनपद अयोध्या की मूल निवासी थीं।बताया जाता है कि वह लगभग 10 दिनों से अवकाश पर थीं।बताया जाता है कि शनिवार को वह आवश्यक कार्य से बाइक द्वारालखनऊ - अयोध्या हाइवे पर जा रही थीं।इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक म् तेज रफ्तार से टक्कर मार दिया।जिससे उनकी मौत हो गयी।सड़क हादसे में महिला सिपाही की मौत की सूचना से साथी पुलिस कर्मियों में शोक व्याप्त है।साथी सिपाहियों ने मृतक सिपाही को श्रद्धांजलि दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)