*पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण की 6वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब*। जिला ब्यूरो चीफ- तेज नारायण गुप्ता
*पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन। *। *। । । पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण की 6वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब*। जिला ब्यूरो चीफ- तेज नारायण गुप्ता
जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- कस्बे के मूसानगर रोड स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण की 6वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और भाजपा नेताओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक सरोज कुरील, महापौर प्रमिला पांडे, एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, शिवराम सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कछवाह ने कमलरानी वरुण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण के हंसमुख स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण की पुत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण भावुक नज़र आईं। उन्होंने अपनी मां को नमन करते हुए कहा कि मैं मां के हर सपने और अधूरे संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सतत प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश त्रिवेदी, जिला महामंत्री वेदव्रत सचान, जिला मंत्री अंजली तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सचान, पंकज पांडे, चंद्रभान सिंह, शेरभान सिंह, वरिष्ठ सभासद गुड्डू पंडित, राम जी जादौन, जिला कार्य समिति सदस्य राधेलाल दिवाकर, अमित तिवारी, अंकित दीक्षित, अंकुर दीक्षित, राम कुमार द्विवेदी, किशन शुक्ला, अवनीश साहू, आशीष पाठक, पंकज पांडे, रोहित एडी, ओम जी तिवारी, रोहित सोनी, शशांक मिश्रा, पुनीत दीक्षित, श्रीकृष्ण मिश्रा, उमेश द्विवेदी, हिमांशु गुप्ता, राहुल राजावत, दीपू दुबे, शोभित सेंगर, अंशू तिवारी, संदीप त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सत्येंद्र द्विवेदी, द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)