डीएम ने सड़क की खुदाई कर परखी गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के नमूने जांच को भेजने के निर्देश* 

डीएम ने सड़क की खुदाई कर परखी गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के नमूने जांच को भेजने के निर्देश* 

Aug 22, 2026 - 00:50
0 0
डीएम ने सड़क की खुदाई कर परखी गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के नमूने जांच को भेजने के निर्देश* 

*डीएम ने सड़क की खुदाई कर परखी गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के नमूने जांच को भेजने के निर्देश* 

 *निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: डीएम* 

 इरफान अली जिला ब्यूरो देवरिया, 

 देवरिया,,जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज दो निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता एवं प्रयुक्त सामग्री की मानकों के अनुरूपता की जांच के लिए खुदाई कराकर सड़क की विभिन्न परतों का परीक्षण कराया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले पिपरा चंद्रभान से सहजौली मार्ग में खुदाई कर सड़क की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच कराई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन पिपरा चंद्रभान मार्ग की लंबाई 6.92 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 6.20 करोड़ रुपये है। जिलाधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए खुदाई कराकर विभिन्न परतों का परीक्षण कराया,  इसके उपरांत जिलाधिकारी ने भलुअनी विकासखंड परिसर में निर्माणाधीन आवासीय परियोजना का भी जायजा लिया। यह परियोजना 2.58 करोड़ रुपये की लागत से कराई जा रही है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2025 में शुरू हुआ है तथा पूर्णता की निर्धारित तिथि मार्च 2027 है। गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त ईंट, सीमेंट एवं अन्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। हर हाल में निर्धारित मानकों एवं समयबद्धता का पालन सुनिश्चित करना होगा। अन्यथा संबंधित कार्यदायी संस्था एवं विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया, ग्रामीण अभियंता विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश, सहायक अभियंता अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User