लापता बालक की नहीं मिली सुराग, पुलिस छान रही खाक, अनहोनी की आशंका
लापता बालक की नहीं मिली सुराग, पुलिस छान रही खाक, अनहोनी की आशंका
लापता बालक की नहीं मिली सुराग, पुलिस छान रही खाक, अनहोनी की आशंका
चंद्र प्रकाश चौबे
आर्य चेतना न्यूज
जटहा बाजार (कुशीनगर)
जटहा बाजार थाना क्षेत्र की कटाई भरपुरवा बाजार टोला से छः अगस्त की शाम से लापता हुए बारह वर्षीय बालक सागर की पाँच दिन बाद बरामदगी नहीं हो पाने से पूरा परिवार सदमे है जिसके कारण परिजनों को बालक के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिये जहाँ पूरा परिवार ईश्वर से मन्नतें माँग रहा है तो वहीं उन्हें किसी तरह की अनहोनी की चिन्ता से पूरा परिवार सदमें है।
परिजनों से फोन पर मांगी गई 50 हजार रुपए की फिरौती
बताते चलें कि थाना क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी नन्दन शर्मा का बारह वर्षीय बालक सागर पिछले छः अगस्त गुरुवार की शाम को स्थानीय चौराहे के पास गया किन्तु जब देर शाम घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे ढूँढने लगे । तमाम जगह पास पड़ोस के अलावे रिश्तेदारों में खोजबीन करते पूरी रात बीत गयी लेकिन लड़का जब नहीं मिला तब परिजनों ने मुकामी थाने की जटहा पुलिस को लड़के की लापता होने की लिखित सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर अपने स्तर से भी उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार लापता होने के दूसरे दिन परिजनों के किसी के मोबाइल पर कॉल करके पचास हजार रुपये देकर लड़के को वापस लेने की बात कही गयी अन्यथा ऐसा नहीं करने पर लड़के की हत्या कर देने की धमकी दी गयी ।
*परिजनों ने फिरौती के दिए 12 हजार रुपए , पुलिस नहीं निकाल सकी रिकॉर्ड*
परिजनों के मुताबिक फिरौती की रकम दे पाने की असमर्थता में किसी किसी तरह व्यवस्था कर के कॉल करने वाले के बताये गये नम्बरों पर 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेजा भी दिया है। जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक पुलिसिया जाँच में न फिरौती की रकम की ही पुष्टि हुयी है और नहीं लड़के का अपहरण करने का ही कोई सुराग मिल पाया है । सम्बन्धित मामले में सीओ सिटी राकेश प्रताप सिंह के अनुसार लापता लड़का पिता की डांट के कारण घर से निकला जिसके बाद परिजनों ने उक्त लड़के की तस्वीर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लापता होने के सम्बन्ध में पोस्ट किया जिसके बाद ऐसा हो सकता है कि फोटो देखने के बेस्ड किसी साइबर ठगी गैंग वालों ने इसका लाभ लेने हेतु परिजनों के मोबाइल नंबर पर कॉल करके पैसे की माँग किया हो । परिजनों ने दो बैंक खाता नम्बरों में पैसे भेजे हैं जो एक प्रयागराज का है जबकि दूसरा हैदराबाद के है। बहरहाल इसके लिये पुलिस की चार टीमें गठित की गयीं हैं खोजबीन की जा रही है जिसका बहुत जल्द पर्दाफाश कर दिया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)