सीतापुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला हेड कांस्टेबल का शव, मची खलबली

सीतापुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला हेड कांस्टेबल का शव, मची खलबली

Aug 11, 2026 - 15:06
0 3
सीतापुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला हेड कांस्टेबल का शव, मची खलबली
सीतापुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला हेड कांस्टेबल का शव, मची खलबली

सीतापुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला हेड कांस्टेबल का शव, मची खलबली

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। नगर कोतवाली क्षेत्र पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में सोमवार को हेड कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आवास से दुर्गंध आने की सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जांच की तो फर्श पर मुख्य आरक्षी अजय कुमार का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के अनुसार, 10 अगस्त देर रात को पुलिस लाइन के टाइप-1 आवास संख्या 142 से बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवास का निरीक्षण किया, जहां हेड कांस्टेबल अजय कुमार का शव बरामद हुआ। मृतक मूल रूप से उन्नाव जनपद के रहने वाले थे।

बताया गया कि अजय कुमार का पिछले वर्ष ही लखीमपुर खीरी जनपद के लिए स्थानांतरण हो चुका था। उन्हें 21 नवंबर 2025 को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना भी कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने पुलिस लाइन स्थित अपना सरकारी आवास अब तक खाली नहीं किया था।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट ने बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में घटना स्थल से किसी आपराधिक कृत्य के स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। पुलिस ने मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User