नगर पालिका में समाधान दिवस व पीएम स्वनिधि कैंप, दो लाभार्थियों को बांटे चेक

नगर पालिका में समाधान दिवस व पीएम स्वनिधि कैंप, दो लाभार्थियों को बांटे चेक

Sep 25, 2026 - 16:54
0 0
नगर पालिका में समाधान दिवस व पीएम स्वनिधि कैंप, दो लाभार्थियों को बांटे चेक

नगर पालिका में समाधान दिवस व पीएम स्वनिधि कैंप, दो लाभार्थियों को बांटे चेक

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सीतापुर कार्यालय परिसर में समाधान दिवस एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष कैंप आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी की मौजूदगी में नगरवासियों की जल-कल, निर्माण, गृहकर, नामांतरण, प्रकाश व्यवस्था, वाटर पाइपलाइन लीकेज और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कैंप में रेहड़ी-पटरी, खोखा और अन्य स्ट्रीट वेंडर्स के साथ नए आवेदक, लाभार्थी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे। पात्र वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना की ऋण प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी गई। योजना के तहत पहली किश्त में 15 हजार, दूसरी में 25 हजार और तीसरी किश्त में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

इस दौरान दो लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए गए। इनमें एक लाभार्थी को 15 हजार रुपये और दूसरे को 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

प्रभारी अधिशासी अधिकारी सीमा सिंह ने वेंडर्स से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से मजबूत कर उनके कारोबार को आगे बढ़ाना है। कुछ बैंकों के प्रतिनिधियों के कैंप में नहीं पहुंचने पर संबंधित बैंकों को नोटिस जारी कराने की बात कही गई।

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। नगर पालिका की मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है।

कैंप में कर निर्धारण अधिकारी कमलेश कुमार चौबे, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता, बृजेश रस्तोगी, राजस्व निरीक्षक रामदेव वर्मा, विनीत वर्मा, मृदुल द्विवेदी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User