महामाई मंदिर का होगा सौंन्दर्यीकरण 140.35 लाख की परियोजना हुई स्वीकृत, भाजपाइयों ने किया नींव पूजन

140.35 लाख की परियोजना हुई स्वीकृत, भाजपाइयों ने किया नींव पूजन

Aug 03, 2026 - 22:21
0 1
महामाई मंदिर का होगा सौंन्दर्यीकरण  140.35 लाख की परियोजना हुई स्वीकृत, भाजपाइयों ने किया नींव पूजन

महामाई मंदिर का होगा सौंन्दर्यीकरण

140.35 लाख की परियोजना हुई स्वीकृत, भाजपाइयों ने किया नींव पूजन

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। विकासखंड लहरपुर की ग्रामसभा अनियाकलां स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों को उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जिसकी नींव पूजन भाजपाइयों के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर किया गया। बताते चले शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंदिर परिसर के विकास के लिए कुल 140.35 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसमें से 1 करोड़ 5 लाख की प्रथम किस्त जारी करने की मंजूरी प्रदान की गई है। 

बताते चलें कि कि मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास कार्यक्रम के अंतर्गत महामाई मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया जाएगा। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें दो मंजिला मल्टीपरपज हॉल, भव्य स्वागत द्वार, यात्री शेड, ग्रास पेवर युक्त पाथवे, आरसीसी बेंच, डस्टबिन, सोलर स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा, उद्यान एवं हॉर्टिकल्चर कार्य, दिशा सूचक संकेतक, 350 मिमी बोरिंग तथा 450 मिमी ड्रेनेज व्यवस्था का निर्माण शामिल है। शासन के इस निर्णय से महामाया मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर परिसर का विकास होने से क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ रोजगार और व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला निवर्तमान भाजपा विधायक सुनील वर्मा ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, सभासद मनीष शुक्ला, संजय शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, नवल किशोर मिश्रा, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User