ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
चन्द्र प्रकाश चौबे जी जिला ब्यूरो कुशीनगर
रामकोला कुशीनगर।
विकासखंड के ग्राम पंचायत बगहा खुर्द में शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं बीडीओ रामकोला मयंक त्रिपाठी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव की सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव में महज एक सफाईकर्मी होने के कारण नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर उन्होंने विद्यालय परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय के पीछे उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने के साथ दिव्यांग शौचालय में फाटक लगवाने और उसकी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षिक जानकारी परखी। छात्रा नजमा से नौ का पहाड़ा सुना, जबकि कक्षा तीन की छात्रा श्रेया से प्रधानमंत्री का नाम पूछा, जिसका उसने सही उत्तर दिया। वहीं ग्रामीण कैलाशी देवी ने रमाकांत की पेंशन छह माह से नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और दिव्यांग शौचालय की मरम्मत कराने की मांग भी रखी।
इससे पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुसम्हा गांव पहुंचकर पानी की टंकी चालू नहीं होने तथा वाटर एटीएम खराब होने की शिकायत की जांच की। मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान पंचायत सचिव जयप्रकाश सिंह, टीए एसएन श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सीता यादव, विजय सिंह, धीरज यादव, अमरदेव शर्मा, संजय प्रसाद, रजवंत कुशवाहा, राजेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)