कांवड़िए के पिता की मौत पर फूटा गुस्सा, महोली-हरगांव टीकरा मार्ग जाम; कई थानों की पुलिस तैनात

कांवड़िए के पिता की मौत पर फूटा गुस्सा, महोली-हरगांव टीकरा मार्ग जाम; कई थानों की पुलिस तैनात

Aug 06, 2026 - 11:50
0 6
कांवड़िए के पिता की मौत पर फूटा गुस्सा, महोली-हरगांव टीकरा मार्ग जाम; कई थानों की पुलिस तैनात

कांवड़िए के पिता की मौत पर फूटा गुस्सा, महोली-हरगांव टीकरा मार्ग जाम; कई थानों की पुलिस तैनात

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। महोली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने महोली-हरगांव टीकरा मार्ग पर जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर हरनी निवासी श्रीराम वर्मा (50) पुत्र देवी प्रसाद वर्मा सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल श्रीराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक एक कांवड़िए के पिता थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और महोली-हरगांव टीकरा मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाना प्रभारी (एसओ) के खिलाफ नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। विरोध के दौरान परिजनों को लेकर आ रही ट्रॉली को भी पुलिस द्वारा रोकने का आरोप लगाया गया, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) नागेंद्र चौबे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसे में शामिल बाइक के मुख्य चालक समेत दो आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से वार्ता कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User