टैंकर और रोडवेज बस की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

एनएच-34 पर थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम कुण्डौरा स्थित शिव मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ महोबा डिपो की एक रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 24 यात्री सवार थे।

Aug 06, 2026 - 12:43
0 1
टैंकर और रोडवेज बस की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

हमीरपुर। एनएच-34 पर  थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम कुण्डौरा स्थित शिव मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ महोबा डिपो की एक रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 24 यात्री सवार थे।


​दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। चिकित्सकों ने दोनों वाहनों के चालकों समेत कुल 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। हादसे में घायल हुए यात्रियों में से 6 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।


​पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, घायलों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है और अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर एनएच-34 पर यातायात व्यवस्था पुनः सामान्य करा दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User