भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान संबंधी कार्यशाला आयोजित   

भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान संबंधी कार्यशाला आयोजित   

Aug 06, 2026 - 00:52
0 0
भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान संबंधी कार्यशाला आयोजित    

भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान संबंधी कार्यशाला आयोजित 

 

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा इसकी कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता और कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई।

अपने उद्बोधन में बोलते हुए जिला प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत माता की परम भक्त पार्टी है और वह सभी राष्ट्रीय अवसरों पर अभियानों के तहत देश को जोड़ने का कार्य करती है इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान भाजपा कार्यकर्ता समस्त देशवासियों के साथ मनाएंगे।। जन सामान्य को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे राष्ट्र की भावना में एकलता का भाव परिलक्षित हो।। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम आगामी कार्यक्रमों की जानकारी की जिसके तहत 12 से 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महत्व के स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दिनांक 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें समाज के लोगों की सहभागिता भी होगी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्तों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों घरों एवं अन्य जगहों पर अपना तिरंगा फहराया जाएगा साथ ही साथ दिनांक 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका के मौके पर एक मौन जुलूस भी निकाला जाएगा।। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत मां के सम्मान को सर्वोपरि रखती है हम भारत के सम्मान को अपना गहना मानते हैं और पार्टी द्वारा दिया गया अभियान हमारे प्यारे तिरंगा ध्वज से जुड़ा है हम लोग अपनी राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ जुड़कर इस अभियान को सफल बनाएंगे उन्होंने आए हुए सभी आगंतुकों से इस अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर पटेल रेखा वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, महेश शर्मा,विश्राम सागर राठौर, रीतेश सिंह गौर, आकाश अग्रवाल इंदु सिंह, सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User