अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; भारी मात्रा में तमंचे और कारतूस बरामद
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; भारी मात्रा में तमंचे और कारतूस बरामद
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; भारी मात्रा में तमंचे और कारतूस बरामद
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र निर्माण एवं मरम्मत की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चालू 315 बोर तमंचे, मरम्मत के लिए रखे चार 12 बोर तमंचे, एक अद्धी, एक अर्धनिर्मित तमंचा, पांच जिंदा व पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा कूटरचित नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल और शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान उर्फ कालिया पुत्र अमीन निवासी डेयोडी डीह, थाना तम्बौर तथा निसार पुत्र मेंहदी निवासी डेयोडी डीह, थाना तम्बौर के रूप में हुई है। दोनों थाना तम्बौर के हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इमरान के खिलाफ सीतापुर समेत बहराइच, खीरी, गोंडा और सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की टीम 22वीं वाहिनी एनसीसी परिसर के बाहर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार इमरान को पकड़ा गया। तलाशी में तीन 315 बोर तमंचे बरामद हुए। पूछताछ और निशानदेही पर ग्रास फार्म के अंदर बिजली ऑफिस के पास घनी झाड़ियों में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर दबिश दी गई, जहां निसार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मौके से भट्ठी, धौंकनी, वर्मा मशीन, रिंच, पाना, छेनी, हथौड़े, रेती, गिरमिट, सुहागा, लोहे की नाल व फ्रेम आदि बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक शिवम मिश्रा, अश्मित भारती, पुलिसकर्मी सचिन सोनकर, निर्मल कमल, उदय पाठक, ललित कुमार, रामराज, संजय कुमार व होमगार्ड अल्ताफ शामिल रहे। वहीं एसओजी टीम में निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, उप निरीक्षक अरविन्द शुक्ला, हेड कांस्टेबल शराफत अली, अविनाश सिंह, राहुल कुमार तथा कांस्टेबल गुरपाल सिंह, दीपक रंजन, प्रशांत शेखर सिंह, पुनीत कुमार, सोनल तोमर, अमित मांगट, दानवीर, भानु, शैंकी व महिला कांस्टेबल डाली रानी शामिल रहीं।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)