जेसीबी से रास्ता बंद कराया,  पुलिस-राजस्व टीम की निगरानी बढ़ी

हमीरपुर। बेतवा नदी क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन और अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

Aug 02, 2026 - 20:43
0 0
जेसीबी से रास्ता बंद कराया,   पुलिस-राजस्व टीम की निगरानी बढ़ी

जेसीबी से रास्ता बंद कराया, 

पुलिस-राजस्व टीम की निगरानी बढ़ी

फोटो 

​हमीरपुर। बेतवा नदी क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन और अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

 उपजिलाधिकारी सरीला के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं द्वारा बनाए गए अवैध पहुंच मार्गों को जेसीबी की मदद से खुदवाकर पूरी तरह बंद करा दिया है।

इस संबंध मे ​प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बेतवा नदी के तटीय इलाकों में खनन माफिया अवैध रास्तों का इस्तेमाल कर बेरोक-टोक मौरंग का उत्खनन और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही कर रहे हैं। इससे न केवल सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा था, बल्कि बेतवा नदी का प्राकृतिक बहाव और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा था। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए रास्तों को ध्वस्त कर दिया।

​इसके साथ ही, क्षेत्र में दोबारा अवैध गतिविधियां न पनप सकें, इसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त गश्त व निगरानी टीमें तैनात कर दी गई हैं। 

एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी दोबारा अवैध रास्ता बनाने या खनन करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User