अब चुप नहीं बैठेंगे'—सामान्य वर्ग के मुद्दों पर सौरभ सिंह की हुंकार
आरक्षण व्यवस्था और कथित फर्जी मुकदमों पर छिड़ी बहस, सौरभ सिंह बोले-
अब चुप नहीं बैठेंगे'—सामान्य वर्ग के मुद्दों पर सौरभ सिंह की हुंकार
आरक्षण व्यवस्था और कथित फर्जी मुकदमों पर छिड़ी बहस, सौरभ सिंह बोले-
प्रेस वार्ता में किसानों, अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ
सीतापुर। जनपद में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में समाजसेवी एवं महोली विधानसभा क्षेत्र के पाताबोझ गांव निवासी सौरभ सिंह ने आरक्षण व्यवस्था और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वह इस विषय पर सीतापुर से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने सरकार से आरक्षण व्यवस्था के प्रभाव से जुड़े आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की।
सौरभ सिंह ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ भी फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए, जिसके चलते उन्हें सीतापुर छोड़कर नोएडा में व्यवसाय करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब वह दोबारा जनपद लौटकर इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं और ऑनलाइन खाद वितरण व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को सीतापुर से लखनऊ तक ले जाया जाएगा।
लोक निर्माण संघ के अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के प्रयास का आरोप लगाया। वहीं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता विजय कुमार अवस्थी ने SC/ST एक्ट से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रेस वार्ता में पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष राम नारायण त्रिवेदी, कमलेश पांडे, अनिल सिंह, अनिकेत सिंह, लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)