लखनऊ-बरेली हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच शुरू

लखनऊ-बरेली हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच शुरू

Aug 08, 2026 - 10:13
0 12
लखनऊ-बरेली हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच शुरू
लखनऊ-बरेली हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच शुरू

लखनऊ-बरेली हाईवे पर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच शुरू

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर।(रामकोट) सीतापुर जनपद के थाना रामकोट क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बरेली हाईवे पर रहीमनगर मड़िया के निकट डिवाइडर पर शुक्रवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मधुबन बिहार चौकी प्रभारी हर्षित सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामकोट पीयूष सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटनास्थल पर खून के धब्बे तथा एक बीयर की केन मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना, हत्या अथवा अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User