समधी से रिश्ता तोड़ने के बाद विधायक ज्ञान तिवारी ने दर्ज कराया मुकदमा

25 शादियों के आरोपों में घिरे अनुज त्रिवेदी पर सीतापुर जिले में दर्ज हुआ मुकदमा

Aug 08, 2026 - 14:19
Updated: 5 days ago
0 19
समधी से रिश्ता तोड़ने के बाद विधायक ज्ञान तिवारी ने दर्ज कराया मुकदमा
समधी से रिश्ता तोड़ने के बाद विधायक ज्ञान तिवारी ने दर्ज कराया मुकदमा

25 शादियों के आरोपों में घिरे अनुज त्रिवेदी पर सीतापुर जिले में दर्ज हुआ मुकदमा
दीपेन्द्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर।रेउसा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के ससुर अनुज त्रिवेदी के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कराया है।पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह धारा पुराने कानून की धारा 420 आईपीसी के समकक्ष है।

बताया गया कि विधायक ज्ञान तिवारी ने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी का विवाह अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से किया था। विधायक का आरोप है कि विवाह के समय अनुज त्रिवेदी ने स्वयं को रियल एस्टेट कारोबारी और स्कूल संचालक बताया था। 
करीब दो दिन पहले विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अनुज त्रिवेदी से समधी का रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। अब उन्होंने रेउसा थाने पहुंचकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अनुज त्रिवेदी पर आरोप है कि उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों की महिलाओं से संपर्क कर 25 से अधिक शादियां कीं और कथित तौर पर ठगी की। इस मामले में महाराष्ट्र एसटीएफ द्वारा अनुज त्रिवेदी को नोएडा से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मामले में उनके बेटे प्रखर त्रिवेदी की भूमिका है।

बताया गया कि अनुज त्रिवेदी की कथित गतिविधियों से परेशान तीन महिलाएं उनके पैतृक गांव चंद्रावल, मिश्रिख पहुंची थीं और विरोध जताया था। इसके बाद महिलाएं सीतापुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुई कथित ठगी और धोखाधड़ी की शिकायत की थी। महिलाओं ने आरोपी की संपत्ति कुर्क किए जाने की मांग भी की थी।

विधायक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुज त्रिवेदी और उनके बेटे प्रखर त्रिवेदी के जेल में बंद होने की बात सामने आई है।

पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User