*डीएम आलोक कुमार का गो-आश्रय स्थलों पर औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए सख्त निर्देश

*डीएम आलोक कुमार का गो-आश्रय स्थलों पर औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए सख्त निर्देश

Aug 04, 2026 - 11:41
0 0
*डीएम आलोक कुमार का गो-आश्रय स्थलों पर औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए सख्त निर्देश

*डीएम आलोक कुमार का गो-आश्रय स्थलों पर औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए सख्त निर्देश*

सूरज उपाध्याय जिला ब्यूरो संत कबीर नगर,

#संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सेमरियांवा विकास खंड के गो-आश्रय स्थल जिगिना एवं बेलहर कला विकास खंड के गो-आश्रय स्थल भगौसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के स्वास्थ्य, भूसा, हरे चारे, पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिगिना गो-आश्रय स्थल में तीन गोवंश बीमार मिलने पर उनके उपचार की जानकारी ली तथा 14 गोवंशों को शिवापार गो-आश्रय स्थल में शिफ्ट कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। वहीं, गोशाला के पास यू.पी. सिडको द्वारा निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर जांच टीम गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र की खाली पड़ी भूमि का उपयोग गौशाला के लिए करने का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा।

भगौसा गो-आश्रय स्थल में गोबर की खाद के उचित उपयोग, नियमित साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर व फिनायल के प्रयोग तथा भूसा-चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला के सामने स्थित बंजर भूमि की दो दिनों के भीतर पैमाइश कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User