आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस गल्ला मंडी मुस्करा में जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
मुस्करा हमीरपुर
आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस गल्ला मंडी मुस्करा में जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने मिलकर गल्ला मंडी मुस्करा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बहुत से जीवन वर्धक पेड़ पौधे जड़ी बूटियो में एलोवेरा गिलोय आवला नींबू आम हरसिंगार अजवाइन आदि अनेक गुणकारी पौधों का निशुल्क वितरण किया गया कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी डॉ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण का जन्म 4 अगस्त 1972 को हरिद्वार में हुआ था उनकी मां सुमित्रा देवी तथा पिता जय बल्लभ थे उन्होंने हरियाणा के कलवा गुरुकुल में आचार्य बलदेव जी के मार्गदर्शन में वेद संस्कृत योग और आयुर्वेद की शिक्षा प्राप्त की है इस समय स्वामी रामदेव जी के साथ मिलकर योग एवं आयुर्वेद तथा जड़ी बूटी के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं
कार्यक्रम में उपस्थित भारत स्वाभिमान के जिला संगठन मंत्री हरस्वरूप व्यास ने कहा कि एलोवेरा गिलोय गोमूत्र एवं आवला का सेवन प्रतिदिन सुबह करने से शरीर को बहुत लाभ होता है उन्होंने आचार्य जी द्वारा लिखी गई पुस्तक और औषधि दर्शन विज्ञान की कसौटी पर योग आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला कार्यक्रम में पंखीलाल बाबूजी रामकुमार पाठक गया प्रसाद गुप्ता विनोद जी सीताराम राठौर प्रमोद शुक्ला डॉ सुरेंद्र गुप्ता आदि योग समिति के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)