सीतापुर पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: विशेष अभियान में 40 वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: विशेष अभियान में 40 वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Sep 02, 2026 - 19:52
0 3
सीतापुर पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: विशेष अभियान में 40 वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: विशेष अभियान में 40 वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर। "सुरक्षित समाज, अपराध मुक्त सीतापुर" के संकल्प को साकार करने के लिए सीतापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अब तक का बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जनपद की पुलिस टीमों ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 40 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान में न्यायालय में लंबित वादों और थानों पर दर्ज मुकदमों से जुड़े अपराधियों को दबोचा गया।

थानेवार कार्रवाई पर एक नज़र:

 थाना सिधौली: पुलिस टीम ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुकदमों में वांछित कुल 10 वारंटियों को धर दबोचा।

 थाना तालगांव: 6 वारंटियों के साथ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में वांछित अभियुक्त मुकेश गौतम को गिरफ्तार किया गया।

  थाना रामपुरकलां: चोरी के सोलर पैनल तार के साथ शातिर चोर राजपाल को पकड़ा गया, जिस पर पहले से 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

  थाना रामपुर मथुरा एवं पिसावां: दोनों थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 4-4 वारंटियों को दबोचा।

 थाना महमूदाबाद एवं बिसवां: महमूदाबाद पुलिस ने बीएनएस (BNS) की संगीन धाराओं में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, वहीं बिसवां पुलिस ने भी 3 वारंटियों को पकड़ा। नैमिषारण्य, कोतवाली देहात व रेउसा: तीनों थाना क्षेत्रों से 2-2 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

सदरपुर एवं कोतवाली नगर: पुलिस ने मुकदमों में लंबे समय से फरार 1-1 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

सीतापुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर यह कड़ी नज़र और शिकंजा आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User