सीतापुर में हादसों का बुधवार: हादसों व विषाक्त पदार्थ से 3 की मौत, 2 जिंदगी की जंग लड़ रहे

सीतापुर में हादसों का बुधवार: हादसों व विषाक्त पदार्थ से 3 की मौत, 2 जिंदगी की जंग लड़ रहे

Sep 02, 2026 - 19:58
0 2
सीतापुर में हादसों का बुधवार: हादसों व विषाक्त पदार्थ से 3 की मौत, 2 जिंदगी की जंग लड़ रहे

सीतापुर में हादसों का बुधवार: हादसों व विषाक्त पदार्थ से 3 की मौत, 2 जिंदगी की जंग लड़ रहे

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हादसों और दुखद घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की जान चली गई, वहीं एक अधेड़ नदी में बह गया और सर्पदंश से पीड़ित एक युवक अस्पताल में भर्ती है।

आवारा पशुओं से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

लहरपुर: बिसवां मार्ग पर पुलिस पिकट के पास सड़क पर लड़ रहे सांडों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर टूटे संकेतक बोर्ड से जा टकराई। हादसे में ठठेरी टोला निवासी पिंकू कश्यप (30) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, मौके पर तोड़ा दम

तंबौर: तंबौर-रेउसा मार्ग पर नाई खेड़ा पुलिया के समीप मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में लोखरिया निवासी विजय शुक्ला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों की डांट से आहत युवक ने दी जान

तंबौर: जालिमपुर मंडोर निवासी सुरजीत मौर्य (22) ने खेत में बंदर भगाने की बात पर परिजनों की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 सरायन नदी में डूबा अधेड़, गोताखोरों की टीम तैनात

सीतापुर नगर: शहर के मछली मंडी के पास सरायन नदी में दिनेश (45) डूब गया। पुलिस बल और प्रशासनिक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश जारी है।

जहरीले जंतु के काटने से युवक गंभीर, लखनऊ रेफर

रेउसा: जाफरपुर निवासी अवधेश (28) को घर में सोते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे लखनऊ के निजी अस्पताल मेंबिसवां में बिजली पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत

बिसवां: रायगंज मार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान मिश्रिख निवासी लाइनमैन नागेंद्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज झटके से सड़क पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि बिजली विभाग का दावा है कि वह बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़ा था। भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User