आजाद हिन्द भगत संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार, सौरभ हिन्दू बने जिलाध्यक्ष

18 अक्टूबर की श्री राम विजय रथयात्रा की तैयारियों पर मंथन

Sep 24, 2026 - 19:23
0 0
आजाद हिन्द भगत संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार, सौरभ हिन्दू बने जिलाध्यक्ष

आजाद हिन्द भगत संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार, सौरभ हिन्दू बने जिलाध्यक्ष

18 अक्टूबर की श्री राम विजय रथयात्रा की तैयारियों पर मंथन

दीपेंद्र भदौरिया, ब्यूरो चीफ

सीतापुर। आजाद हिन्द भगत संगठन की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेहरू हॉल में हुई। इसमें संगठन के जिला व नगर स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सर्वसम्मति से सौरभ हिन्दू को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं एकर्ष अवस्थी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संगठन की ओर से पहली बार महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसकी जिला अध्यक्षा की जिम्मेदारी गीता हिन्दू को सौंपी गई। इसके अलावा नगर कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। संगठन की नीतियों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रणव हिन्दू को मंडल प्रवक्ता बनाया गया।

नवनियुक्त मंडल प्रवक्ता प्रणव हिन्दू ने कहा कि संगठन शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद की राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना से प्रेरणा लेकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनने, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

संगठन के संस्थापक अभिमन्यु हिन्दू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने संगठन की ओर से सरायन नदी के स्वच्छता एवं जीर्णोद्धार के लिए चलाए गए ‘संचय अभियान’, नैमिषारण्य की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रनायकों की स्मृति से जुड़े कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने नई टीम से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

बैठक में 18 अक्टूबर को प्रस्तावित 12वीं श्री राम विजय रथयात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। यात्रा को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक का समापन राष्ट्रगान और संगठन के सेवा संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User