आईजीआरएस रैंकिंग में सीतापुर का जलवा,प्रदेश में पाया पहला स्थान

आईजीआरएस रैंकिंग में सीतापुर का जलवा,प्रदेश में पाया पहला स्थान

Sep 02, 2026 - 19:46
0 1
आईजीआरएस रैंकिंग में सीतापुर का जलवा,प्रदेश में पाया पहला स्थान

आईजीआरएस रैंकिंग में सीतापुर का जलवा,प्रदेश में पाया पहला स्थान

दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ 

सीतापुर।जनसुनवाई और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में सीतापुर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान रचा है। माह अगस्त की आई.जी.आर.एस. (I.G.R.S.) पोर्टल रैंकिंग में सीतापुर जनपद को संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि जिले के 24 थानों ने 100 में से 100 अंक अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी (नोडल अधिकारी) दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली है।

त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण आईजीआरएस टीमों ने पीड़ितों से सीधे संपर्क और फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया।

 * महिला सुरक्षा में मजबूती: "मिशन शक्ति" अभियान के तहत महिला अपराधों और पारिवारिक विवादों पर तुरंत कार्रवाई कर अविलंब न्याय दिलाया गया।

प्रथम स्थान पाने वाले 24 थाने:

अटरिया, इमलिया सुल्तानपुर, कमलापुर, कोतवाली नगर, मानपुर, खैराबाद, तालगांव, थानगांव, नैमिषारण्य, बिसवां, मछरेहटा, महमूदाबाद, महिला थाना, महोली, मिश्रिख, रामकोट, रामपुरकलां, रामपुरमथुरा, लहरपुर, रेउसा, संदना, सदरपुर, सिधौली और हरगांव।

इस शानदार प्रदर्शन से जहां आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं अपराधियों में हड़कंप का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User