इम्यूनाइजेशन ड्राइव में 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 190 को मिलीं निःशुल्क दवाएं
इम्यूनाइजेशन ड्राइव में 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 190 को मिलीं निःशुल्क दवाएं
इम्यूनाइजेशन ड्राइव में 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 190 को मिलीं निःशुल्क दवाएं
दीपेन्द्र भदौरिया ब्यूरो चीफ
सीतापुर/लहरपुर। एम.के.डी. इंटर कॉलेज, परस पोस्ट धोंधी (रघुबर नगर), में शनिवार को श्री पीताम्बरा शिक्षा समिति एवं के.पी. सिंह मेमोरियल अस्पताल की ओर से जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता एवं इम्यूनाइजेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को टीकाकरण के महत्व, संक्रामक रोगों से बचाव और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में कुल 250 लोगों का पंजीकरण किया गया और सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। वहीं 190 लोगों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया और टीकाकरण के लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मैनेजर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य पात्र लाभार्थियों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता और समय पर टीकाकरण से कई गंभीर एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव संभव है।
शिविर में डॉ. एस. ए. मीर (जनरल मेडिसिन), डॉ. अहतीशाम खान (जनरल फिजिशियन), डॉ. हर्षित जैन (सर्जन) एवं डॉ. मुस्कान (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) सहित चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर अंशुमान सिंह, संयोजक ऐश्वर्य प्रताप सिंह, के.पी. सिंह मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. अनुप कुमार सरवैया सहित स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)